हुज़ूर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल एयरपोर्ट पर सहज योग परिवार द्वारा कराए गए विभिन्न आसन
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2024 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज राजाभोज विमानतल भोपाल में सहज योग परिवार द्वारा विभिन्न आसन कराए गए। जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी डायरेक्टर रामजी अवस्थी सहित करीब 30 साथकों ने योग किया। इस अवसर पर सहज योगी दीपा खरे ने लोगों को विभिन्न आसन की जानकारी दी। सहज योगिनी डॉ. अर्चना बंसल द्वारा ध्यान का सेशन कराया गया।