हुज़ूर: भोपाल भेल के पिपलानी आदर्श मार्केट में नीम के पेड़ का मना 30वां बर्थडे, पेड़ को बच्चे की तरह पालते हैं व्यापारी
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2024 भोपाल में एक नीम का पेड़ खास है। भेल के पिपलानीआदर्श मार्केट में लगे इस पेड़ को व्यापारी बच्चे की तरह पालते है|आज उन्होंने इस पेड़ का 30वांबर्थ-डे मनाया।केक काटा और फिर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नीम के पेड़ का बर्थ-डे मनाने के पीछे लोगों को यह संदेश दिया कि वे पेड़ों से प्यार करें। उन्हें काटे नहीं।हर साल बड़े स्तर पर पौधे लगाएं और उन्हे बच्चों की तरह पाले|