हुज़ूर: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 'भावना योग' का आयोजन किया गया।
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2024 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट और गुणायतन परिवार द्वारा टीटी नगर स्टेडियम में वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुनिश्री प्रमाण सागर भावना की गहराई में उतरकर व्याधियां दूर करने की कला 'भावना योग' सिखाया। मुनिश्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का मूल आधार स्तंभ है। आत्मा का परिचय कराने का नाम योग है।