हुज़ूर: GG फ्लाईओवर के लिए पाइप लाइन की शिफ्टिंग शुरू,कोलार लाइन से जुड़े 90 से ज्यादा इलाकों में 2 दिन तक नहीं होगी पानी सप्लाई
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2024 भोपाल के GG फ्लाईओवर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिरतक) के लिए पानी की लाइन की शिफ्टिंग शुरू हो गई है।आज से निगम अमला शिफ्टिंग में जुट गया। यह काम कल शाम तक चलेगा। इसके चलते कोलार लाइन से जुड़ी 90 से ज्यादा इलाकों में 2 दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। गायत्री मंदिर के सामने 900 मिमी व्यास की पाइप लाइन को फ्लाईओवर निर्माण के कारण शिफ्ट किया जा रहा हैं|