करछना: इरादतगंज हवाई पट्टी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत,दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
प्रयागराज के यमुनानगर गोरखपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।