करछना: तहसील करछना क्षेत्र में बे मौसम बरसात होने से ईंट भट्ठा संचालकों की भारी क्षति।
करछना में मंगलवार को तेज बरसात होने से ईंट भट्ठा संचालकों का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में संचालित होने वाले दो दर्जन से अधिक भठ्ठों पर लाखों की मात्रा में तैयार कच्ची ईंट खराब होने से ईट उत्पादन में इसका असर देखने को मिल सकता है। कालू का पूरा गांव के भट्ठा संचालक महेंद्र पटेल ने बताया कि अचानक बरसात होने से भारी मात्रा में कच्चा ईट खराब हुआ है।