करछना: रामपुर तिराहे के पास ऑटो व बाइक में टक्कर होने के बाद दोनों चालकों ने मार्ग पर किया हंगामा, एक तरफ वाहनों की लगी कतारें
औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास सोमवार शाम 6:30 बजे के करीब ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों चालक गाड़ियों को मार्ग पर खड़ा कर आपस में भीड़ गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि थोड़ी देर में उपस्थित लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया लेकिन तब तक मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी।