करछना: ब्लॉक परिसर करछना में एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम उपकरण
करछना ब्लॉक परिसर में एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण संस्थान कानपुर के सौजन्य से सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहू राज जोशी, भाजपा यमुनापार जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी रहे। जिनके द्वारा दिव्यांग जनों को विभिन्न कृत्रिम उपकरण दिए गए।