करछना: इरादतगंज हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत साथी घायल।
घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बृजेश कुमार निवासी न्यौती, नैनी की मौत हो गई। जबकि साथी अश्वनी मिश्रा निवासी मामा भांजा नैनी घायल हो गया। जब तक आसपास के लोगों की भी ड्यूटी तब तक डंफर चालक मौके से भाग निकला।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।