उदाकिशुनगंज: मंजोरा ओपी पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
मंजोरा ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरैनी थाना क्षेत्र के दो शराब तस्करों को जोतैली के संथाल टोला से गिरफ्तार किया है उनके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। साथ ही 50 लीटर अवैध देशी शराब भी बरामद किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शराब तस्करों को पुलिस टीम ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।