मड़ावरा: मड़ावरा निवासी हिमांशी जैन ने पीसीएस परीक्षा में 154वीं रैंक से पास होकर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर
मड़ावरा निवासी हिमांशी जैन ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 154 वीं रैंक पर परीक्षा पास की। जिससे असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ। हिमांशी के परिजनों ने सोमवार को शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हिमांशी जैन के पिता का कोरोना काल में वर्ष 2021 में आज ही के दिन निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से उनकी मां परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।