सरदारशहर: वार्ड 6 निवासी 18 वर्षीय युवती बिना बताए घर से निकली, मां की रिपोर्ट पर पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
सरदारशहर पुलिस थाने में वार्ड 6 निवासी 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 6 निवासी प्रेमकंवर पत्नी किशनसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार शाम वक्त करीब 7 बजे मेरी 18 वर्षीय पुत्री संतोष राजपूत घर से बिना बताए कहीं चली गई जो वापस घर नहीं आई।