दादरी: सेक्टर 15-A के समीप देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा हुआ घायल
नोएडा में सेक्टर 15-A के समीप देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया है। वहीं अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से लूटे हुए आभूषण, नगदी, अवैध तमंचा व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से शाहरुख के रूप में हुई है।