दादरी: निराला स्टेट सोसाइटी के निर्माणाधीन साइट पर संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय मजदूर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में स्थित निराला स्टेट सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट पर 50 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 50 वर्षीय धोनी के रूप में हुई है।