दादरी: सेक्टर-59 में तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, बच्ची समेत स्कूटी सवार महिला हुई घायल
नोएडा के सेक्टर-59 में शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला समेत एक बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कर की रफ्तार तेज थी।