दादरी: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध नगर के सिटी मजिस्ट्रेट को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।