झांसी: गर्लफ्रेंड की 12 फरवरी को होने वाली शादी प्रेमी द्वारा अश्लील फोटो वायरल होने से टूटी, सीपरी थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 झांसी में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। मगर युवती पिछले 3 महीने से उससे बात नहीं कर रही थी। युवती का रिश्ता तय हो चुका था और 12 फरवरी को शादी होनी थी। मगर फोटो देखकर मंगेतर ने शादी तोड़ दी। शादी टूटने के बाद से युवती और उसका परिवार सदमे में है। सीपरी पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज