चित्तौड़गढ़ जिले में अफीम तौल का सीजन पूरे शबाब पर है, जहां नारकोटिक्स विभाग के केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दूर-दराज से आए किसान अपनी उपज लेकर तौल केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गम और सीपीएस पद्धति के तहत तौल प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।