भभुआ: बहुअरा गांव के पास बाइक और बोलोरो की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 9, 2024 बहुअरा गांव के पास बाइक व बोलोरो के जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 3:00 की बताई गई है। मृतक महिला चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के राम सकल राम की 46 वर्षीय पत्नी संतरा देवी बताई गई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पति ने बताया कि अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर दुर्गावती से अपने घर के लिए लौट रही थी।