भभुआ: पर्व-त्यौहार को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में 107 के तहत 2000 लोगों से बंधपत्र भरवाए जाएंगे: एसडीएम
Bhabua, Kaimur | Oct 8, 2024 पर्व त्योहार को मद्देनजर रखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में 2000 लोगों से 107 के तहत बंधपत्र भरवा जाएंगे। आज मंगलवार को भभुआ एसडीएम विजय कुमार 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पर्व त्यौहार को लेकर भभुआ अनुमंडल द्वारा क्षेत्र के कुछ ऐसे लोगों को चिन्हित कर धारा 107 लगाया गया है। जिन पर त्योहार आदि में माहौल बिगाड़ने या उपद्रव में शामिल होने का शक है।