बखरी: परिहारा में पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा
परिहारा से पुलिस ने एक व्यक्ति को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि परिहारा के शंकर महतो का पुत्र रोहित कुमार को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध कांड दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।