केशकाल: सुशासन तिहार के अंतर्गत 15 मई को ग्राम अड़ेंगा में लगेगा जिला स्तरीय शिविर, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिल
राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न गावों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केशकाल वि.खंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में 15 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे।