सोशल मीडिया पर बच्चे की मांग पर विधायक लोकेन्द्र कुमार ने की पहल, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बस और ठहरने की व्यवस्था करवाई
आनी। पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के लिए कुल्लू जाने वाले युवाओं की सुविधा को लेकर सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने अतिरिक्त बस चलाने की मांग उठाई। बच्चे ने अपनी समस्या सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, ताकि भर्ती में शामिल होने के लिए कुल्लू जाने वाले युवाओं को आने-जाने में परेशानी न हो।
जैसे ही यह मामला आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था करवाने की पहल की।
इसके साथ ही विधायक ने कुल्लू पहुंचने वाले आउटर सराज के बच्चों के ठहरने के लिए आउटर सराज भवन में भी व्यवस्था करवाई, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को रहने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस पहल की खास बात यह रही कि सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा उठाई गई मांग को विधायक ने गंभीरता से लिया और उस पर तुरंत संज्ञान लिया।
यह घटना विधायक और आम जनता के बीच सीधे संवाद का उदाहरण है, जहां एक बच्चा भी अपनी समस्या लेकर अपने विधायक तक पहुंच सकता है। युवाओं की सुविधा के लिए की गई इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
Kullu, Kullu | Nov 11, 2026