माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा आज दिनांक-10.11.2026 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत पेंशन की राशि के अंतरण से संबंधित जिला मुख्यालय, स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*
कटिहार,10 नवंबर 2026
कार्यक्रम अंतर्गत सभी 06 पेंशन योजना के लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पेंशन की राशि का DBT के माध्यम से अंतरण का एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण दिनांक-10.11.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय स्थित NIC सभागार में वेब कॉस्टिंग के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम अंतर्गत कटिहार समाहरणालय स्थित NIC सभागार कक्ष में पेंशन राशि (1100 रुपये) के उत्साह में लगभग 30-35 से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए।
माह अक्टूबर, 2026 के पेंशन भुगतान हेतु पेंशनधारियों की संख्या एवं राशि
क्र०/योजना का नाम-लाभान्वित पेंशनधारियों की संख्या
भुगतेय राशि-
1.इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना-61,161
6,72,77,100 रूपया।
2/मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना-1,59,038
17,49,41,800 रूपया
3/ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना-21,881
2,40,69,100
4/लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना-27,548
3,03,02,800 रुपया
5/इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना-1,609
17,69,900 रुपया
6/बिहार निःशक्तता पेंशन योजना-34,154
3,75,69,400
कुल लाभार्थियों की संख्या कटिहार जिला में 3,05,391है।
कुल 33,59,30,100(33 करोड़ 59 लाख 30 हजार 100)रूपया लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए गए।
कार्यक्रम में श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी, कटिहार, श्री अभिषेक रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, कटिहार श्रीमति यस्शवी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कटिहार, एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कटिहार के कर्मीगण उपस्थित रहें।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कटिहार.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #SamratChoudharybihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar #pension @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 10, 2026