कासगंज: कासगंज में कांग्रेस के दिवंगत शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का त्रयोदशी संस्कार, पूर्व MLC विवेक बंसल भी हुए शामिल
कांग्रेस के दिवंगत शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का त्रयोदशी संस्कार बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक शोकसभा रखी गई, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व एमएलसी विवेक बंसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर 3 बजे शामिल हुए। विवेक बंसल ने स्वर्गीय राजेंद्र कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की।