पटियाली: पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला डम्मर में झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान और ट्रैक्टर जलकर खाक
पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला डम्मर में एक आवासीय झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से ओमवीर की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, चारपाई सहित बाहर खड़ा ट्रैक्टर भी बुरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शाहरुख खान मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। उन्होंने नुकसान संबंधी रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंप दी है।