शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अब चलेगा 'भुटिया' का डंडा: ऐतिहासिक जिले की सुरक्षा का संकल्प, पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ाना लक्ष्य
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने आज शुक्रवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने जिले की जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपनी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।