ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में मुंडन व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं ने लगाया मनमानी वसूली और बाल बेचने का आरोप
ब्रह्मपुर स्थित मंदिर परिसर में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कई श्रद्धालुओं ने सेल्फी वीडियो बनाकर बताया कि मुंडन कराने के नाम पर उनसे मनमानी दक्षिणा की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि तय परंपरा या दर की जानकारी दिए बिना पुजारियों द्वारा अधिक पैसे देने का दबाव बनाया जाता है।