खलीलाबाद: महुंई गांव निवासी रिटायर्ड फौजी इंद्रजीत यादव ने जमीनी विवाद को लेकर राजस्व कर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुईं गांव निवासी रिटायर्ड फौजी इंद्रजीत यादव ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बताया कि जमीनी विवाद को लेकर खलीलाबाद शहर के वन विभाग कार्यालय के निकट बुधवार की दोपहर कुछ राजस्व कर्मी लेखपालों द्वारा उन्हें मारा पीटा गया।जिसमें उनका बाया हाथ फैक्चर हो गया।खलीलाबाद जिला अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया।