गौरिहार: खड़ेहा में भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
ग्राम खड़ेहा में भव्य दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों और विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। दंगल देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पहलवानों का मंगलवार की शाम 4 बजे उत्साह बढ़ाया। आयोजन सरपंच किरण अहिरवार, सरपंच प्रतिनिधि भैयाराम अहिरवार व ग्रामीणों के सहयोग से हुआ।