रामगंजमण्डी: सुकेत में जयकारों के बीच घासभेरू की सवारी निकली, नगर की खुशहाली के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन नगर को निरोगी रखने और खुशहाली की कामना को लेकर सुकेत में पारंपरिक घासभेरू की सवारी निकाली गई। सवारी को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। घासभेरू के थानक पर नगर के प्रबुद्धजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की। बुधवार शाम करीब 6 बजे नगर वासियों से मिली जानकारी के अनुसार चार ट्रैक्टरों को जोतकर घ