जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव में लापता युवक अरुण कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक कुछ दिन पहले घर से गायब हुआ था। सुबह ग्रामीणों ने बधार के पास शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।