हनुमानगढ़: जंक्शन के सेक्टर 12 में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर 12 में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान सभापति सुमित रणवां एवं पार्षद मंजू रणवां के द्वारा किया गया। महोत्सव में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।