पंचकूला: कालका के श्री काली माता मंदिर के समीप पहाड़ी पर 11 बीघा जमीन दान में मिली थी उसी नदी पर पुल बनाया जाएगा, DC पंचकूला
उपायुक्त सुशील सारवान ने आज काली माता मंदिर कालका में संबंधित अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और मन्दिर में पार्किंग स्थल निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि श्री काली माता मंदिर कालका के नजदीक स्थित पहाड़ी पर 11 बीघा जमीन मंदिर को दान मिली जगह है। इस जमीन तक पहुंचने के लिए नदी के उपर से पुल निर्माण किया जाएगा।