पंचकूला: सेक्टर-16 चौकी पुलिस के द्वारा सट्टा खाईवाली करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया, 2130 रुपए किए बरामद
सेक्टर 16 चौकी पुलिस के द्वारा राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 में सट्टा खाईवाल करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत मे लिया और मोके से 2130 रुपए बरामद किये। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा सरेआम सट्टा खाईवाल के लिए लोगों को आवाज़ लगाई जा रही है मौके पर छापेमारी करने पर आरोपी से 2130 रुपए बरामद किए गए।