पंचकूला: सेक्टर-11 में बंद पड़े मकान में दिनदहाड़े चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चोरों की तलाश जारी
सेक्टर-11 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और कैश चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की दिनदहाड़े दो चोर घर की दीवार कूदकर घर में घुसे । घर की मालकिन जैसे ही घर वापस पहुंची तो आलमारियों में रखी लाखो की ज्वेलरी गायब थी।सेक्टर-10 पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।