अनूपपुर: जनसुनवाई बनी मजाक! आधे से ज्यादा अधिकारी गायब, खाली कुर्सियों ने खोली व्यवस्था की पोल
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सियां खाली नजर आईं। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी अधिकारियों के इंतजार में भटकते रहे। सवाल यह उठ रहा है कि जब जनसुनवाई में ही अधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे तो आम जनता अपनी शिकायत किसके सामने रखे और समाधान की उम्