कटकमसांडी: नाबालिग दलित बच्ची से गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने कटकमसांडी थाना घेरा
भीम आर्मी की हजारीबाग जिला इकाई ने सोमवार दोपहर 1 बजे कटकमसांडी थाना का घेराव कर पुलिसप्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।यह घेराव हाल ही मे कंडसार गांव में एक दलित नाबालिक बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में किया गया। वहीं घटना 7 जून 2025 की है, जब गांव की एक 15 वर्षीय दलित बच्ची को गांव के ही तीन युवक रेप किया।