कटकमसांडी: नवादा में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, परिजनों ने थाने में आवेदन दिया
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की दी गई धमकी।कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत के नवादा (श्रीनगर) गांव में एक सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन कंडसार-नवादा गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ वरदात किया गया।