कटकमसांडी: ढौठवा पंचायत में शिव भक्तों का दिखा जलवा, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई शिव पूजा
कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौठवा के पीएम श्री अपग्रेडेड हाई स्कूल ढौठवा में शिव महासम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों से हजारों शिव भक्ति पूजा में शामिल हुए । मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत ढौठवा के मुखिया जयप्रकाश केसरी एवं पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए।