कुर्था: उत्कृष्ट राज्यकृत मध्य विद्यालय, कुर्था में सहायक शिक्षक युगेश कुमार युगल को भावभीनी विदाई
Kurtha, Arwal | Aug 1, 2026 उत्कृष्ट राज्यकृत मध्य विद्यालय, कुर्था में शनिवार को सहायक शिक्षक युगेश कुमार युगल के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2012 से विद्यालय में सेवाएं दे रहे युगेश कुमार युगल के शैक्षणिक योगदान की सभी ने सराहना की। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की स्मृतियां साझा कीं।