मुरैना नगर: मुरैना पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से मिली सफलता, 22 गुमशुदा नाबालिग बरामद, परिवारों में लौटी खुशियाँ
मुरैना पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान ने इस बार 22 गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल बरामद कर कई परिवारों को राहत दी।1 से 30 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान में गठित पुलिस टीमों ने जिले के साथ राजस्थान व गुजरात तक जाकर बच्चों की तलाश की।बरामद 22 बच्चों में 17 बालिकाएं और 5 बालक शामिल हैं,कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा गया,जिससे घरों में फिर खुशियाँ लौटी।