बहराइच: कुत्तों के झुंड द्वारा बच्चे को घायल करने की घटना का डीएम ने लिया संज्ञान, उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बहराइच जनपद की तहसील नानपारा अन्तर्गत थाना खैरीघाट के ग्राम खम्हरिया में बालक को कुत्तों के झुंड द्वारा नोचकर घायल करने की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम मोनिका रानी द्वारा जिला विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संयुक्त रूप से मौके की जांच कर आवारा कुत्तों पर प्रभावी रोकथाम कराये जाने के निर्देश दिए हैं।