बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ने मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था लेकिन मांगे पूरी न होने के कारण आज पुनः प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है।