बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने छिनौती सहित गंभीर धाराओं के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस ने चुनौती सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमे में वांछित था। इसके बाद उसे एआरटीओ निकट पावर हाउस से गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय रवाना कर दिया गया है।