बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
परशुराम चौक पर हुई तोड़फोड़ के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं