कलान: सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम कलान को दिया ज्ञापन
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने कलान ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहटा जंगल के मजरा घुनई नगला के लिए तीन किलोमीटर सड़क बनवाये जाने की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कलान चित्रा निरवाल को सौंपा। कार्यक्रम आज दोपहर 1:00 से लेकर 3:00 तक चलाया गया.