कलान: मिर्जापुर सीएचसी के आयुर्वेद चिकित्सक का रोगी से रुपये लेते वीडियो हुआ वायरल
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। ब्लॉक की सीएचसी जरियनपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक शनीष सक्सेना का रोगी से रुपये लेते हुए एक वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चिकित्सक शनीष सक्सेना का कहना है कि वे ओपीडी के बाद आयुर्वेद की अग्निकर्म विधा से जोड़ों के पुराने से पुराने दर्द की इलाज निजी तौर पर करते हैं।