पिपलोदा: मांडवी रोड कच्चा रास्ता ग्राम कलालिया से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से पकड़े 22 क्वार्टर अवैध शराब किया केस दर्ज।
पिपलोदा थाना अंतर्गत पुलिस ने मांडवी रोड कच्चा रास्ता ग्राम कलालिया से कैलाश नामक व्यक्ति को अवैध शराब ले जाते पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 22 क्वार्टर देसी प्लेन शराब के मांडवी रोड कलालिया से लेकर जा रहा है सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट अधिनियम में केस दर्ज किया है।