पिपलोदा: ग्राम बायडी में मोबाइल देख रहा युवक अचानक बेहोश हुआ। साथीजन लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
ग्राम बायड़ी में मकान निर्माण की मजदूरी से छुट्टी होने के बाद वहीं बैठकर मोबाइल देख रहा 22 साल का युवक अचानक बेहोश हो गया। उसके साथी उसे रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।